होली पर 4 दिन की स्कूल छुट्टी, जाने आपके शहर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल Holi School Holiday 2026

Holi School Holiday 2026: होली 2026 छुट्टियों को लेकर इस बार काफी भ्रम की स्थिति है। इसकी मुख्य वजह 2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, और 4 मार्च को रंगवाली होली (धुलंडी) का पड़ना है। 3 ...

Ravi Yadav

Holi School Holiday 2026: होली 2026 छुट्टियों को लेकर इस बार काफी भ्रम की स्थिति है। इसकी मुख्य वजह 2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, और 4 मार्च को रंगवाली होली (धुलंडी) का पड़ना है। 3 मार्च को लगने वाले लंबे चंद्र ग्रहण के कारण कई राज्यों में प्रशासन ने कार्यक्रमों और छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है। इसी कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टी की अवधि अलग तय की गई है।

यूपी में 4 दिन का लंबा ब्रेक

उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के अवसर पर 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक अवकाश घोषित किया है। चूंकि 1 मार्च रविवार है। इसलिए छात्रों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल रही है। यह आदेश पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। नोएडा और गाजियाबाद समेत सभी जिलों में यह नियम समान रूप से लागू रहेगा।

नोएडा-गाजियाबाद का हाल

राजपत्रित अवकाश कैलेंडर के अनुसार नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल 2 से 4 मार्च तक बंद रहेंगे। छात्रों को 1 मार्च (रविवार) जोड़कर कुल चार दिन का अवकाश मिलेगा। यह फैसला राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

Latest Stories
होली की छुट्टी बढ़ाने के आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर Holi Public Holiday 2026

दिल्ली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

दिल्ली सरकार ने 4 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने 3 मार्च को भी छुट्टी देने का संकेत दिया है। सरकारी स्कूलों में मुख्य अवकाश 4 मार्च को ही रहेगा।

हरियाणा में छुट्टी की स्थिति

हरियाणा में भी 4 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में स्कूल 4 मार्च को बंद रहेंगे। अगले दिन यानी 5 मार्च को स्कूल सामान्य रूप से खुलने की संभावना है। जब तक कोई नया आदेश जारी न हो।

बिहार, झारखंड और असम

बिहार और झारखंड में स्थानीय परंपराओं के आधार पर 3 और 4 मार्च दोनों दिन अवकाश हो सकता है। असम में भी प्रशासनिक निर्णय के अनुसार एक या दो दिन की छुट्टी घोषित की जा सकती है। इन राज्यों में जिला स्तर पर आदेश अलग-अलग हो सकते हैं।

Latest Stories
धड़ाम से गिरी सोने-चांदी की कीमतें, खरीदारी करने वालों के लिए बढ़िया मौका Gold Rate Today

अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। विशेषकर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा शेड्यूल की पुष्टि जरूर करनी चाहिए।

About the Author

Leave a Comment